Sunday, October 23, 2022

नगरा पुलिस ने दो नफर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

कब्जे से चार अदद लोहे का गेट बरामद
बलिया। पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया राजकरन नय्यर द्वारा अपराध के समूल उन्मूलन एवं आपराधियो पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया दुर्गा प्रसाद तिवारी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा एस.एन.वैस व बृजेश सिंह थानाध्यक्ष नगरा बलिया के कुशल के निर्देशन में रविवार को थाना नगरा पुलिस ने दो नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चार अदद लोहे का गेट बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार रविवार को उ0नि0 छुन्ना सिंह मय हमराह कर्मचारी गण के देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित/ वारण्टी चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन के क्षेत्र में मामूर थे चेकिंग के दौरान  अभियुक्त अजय कुमार पासवान पुत्र उमाशंकर पासवान ग्राम पाण्डेयपुर थाना नगरा जनपद बलिया स्थायी पता ग्राम डोमपारा थाना शिवपुर हावड़ा पश्चिम बंगाल को मलप चट्टी के पास से समय 11.50 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त अजय उपरोक्त की निशादेही व माल बरामदगी के आधार पर अभियुक्त जय प्रकाश पुत्र उमाशंकर खरवार सा0 कस्बा नगरा जनपद बलिया को कस्बा नगरा से 12.15 बजे  हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया जा रहा है।    

नाम पता  गिरफ्तार अभियुक्त- 
1. अजय कुमार पासवान पुत्र उमाशंकर पासवान ग्राम पाण्डेयपुर थाना नगरा जनपद बलिया स्थायी पता 
    ग्राम डोमपारा थाना शिवपुर हावड़ा पश्चिम बंगाल
 2. जय प्रकाश पुत्र उमाशंकर खरवार सा0 कस्बा नगरा जनपद बलिया
 
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 329/22 धारा 379, 411, 414 भादवि थाना नगरा जनपद बलिया।

बरामदगी विवरण-
1. चोरी गयी 04 अदद लोहे का गेट 

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 छुन्ना सिंह थाना नगरा जनपद बलिया 
2. का0 प्रिंस प्रजापति थाना नगरा जनपद बलिया  
3. का0 रामअवतार पटेल थाना नगरा जनपद बलिया।
रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...