Thursday, October 27, 2022

135 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

पिकअप छोड़कर भागे तीनो अभियुक्त
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया राजकरन नय्यर के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सुखपुरा पुलिस को  सफलता मिली है। थाना सुखपुरा  पुलिस द्वारा  135 पेटी 8PM 6480 अदद 180ML कुल 1166.4 ली0 अंग्रेजी शराब व 01 अदद पीकप वाहन बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्र0नि0 सुखपुरा अमित कुमार सिंह मय फोर्स व उ0नि0 बांक बहादुर सिंह द्वारा रात्रिगस्त के दौरान सूचना मिली कि तपनी गांव की तरफ से एक पीकप से अवैध शराब लेकर कहीं जा रहे है। जिस पर तीन व्यक्ति बैठे हुए है इस सूचना पर हरिहरपुर मंदिर के पास पिकप वाहन को रोक लिया गया मगर रात्रि में अंधेरे का फायदा उठाकर तीनों व्यक्ति भागने में सफल हो गए वाहन से 135 पेटी 8PM 6480 अदद 180ML कुल 1166.4 अंग्रेजी बरामद हुआ। उक्त के सम्बन्ध में थाना सुखपुरा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0स0- 204/22 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम व 420/467/468/471 भा.द.वि थाना सुखपुरा बलिया।

बरामदगी का विवरण-
1.   135 पेटी 8PM 6480 अदद 180ML कुल 1166.4 अंग्रेजी शराब 
2.   01 अदद पीकप वाहन बरामद (UP65AT1342) 

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह  थाना सुखपुरा बलिया ।
2. उ0नि0 बांक बहादुर सिंह थाना सुखपुरा बलिया।
3. का0 विनय कुमार  थाना सुखपुरा बलिया।
4. का0 अशोक यादव थाना सुखपुरा बलिया।
5. का0 तरुण राज सिंह थाना सुखपुरा बलिया।
6. का0 राजेश कुमार सिंह थाना सुखपुरा बलिया।
रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...