जनपदीय हैंडबॉल प्रतियोगिता एक अक्टूबर को

रामदहिन सिंह इंटर कॉलेज आमघाट के मैदान पर होगी प्रतियोगिता
बलिया। 14 एवं 19 वर्षीय जनपदीय हैंडबॉल प्रतियोगिता रामदहिन सिंह इंटर कॉलेज आमघाट के मैदान पर कल एक अक्टूबर दिन शनिवार को पूर्वाहन 11 बजे से प्रारंभ होगी। 

जनपद के सभी प्रधानाचार्य गणों एवं शारीरिक शिक्षकों को सूचित करते हुए जनपदीय क्रीड़ा सचिव हरेंद्र कुमार सिंह प्रवक्ता खेल एवं शारीरिक शिक्षा इंटर कॉलेज मनियर ने कहा कि इच्छुक प्रतिभागी अपने खेल एवं शारीरिक शिक्षक के साथ समय से उपस्थित होकर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें। यदि किसी कारणवश समय से उपस्थित नहीं होते हैं तो इसकी जिम्मेदारी उनकी स्वयं की होगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से पूर्व पात्रता प्रमाण पत्र के साथ जो भी आवश्यक प्रमाण पत्र हैं वह लगाना अनिवार्य होगा। यदि कोई भी आवश्यक परिपत्र अभ्यर्थी के पास नहीं होगा उसे किसी भी स्थिति में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका नहीं मिलेगा।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन