स्वतंत्रता दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

बच्चों ने विविध मनोहारी कार्यक्रम किए प्रस्तुत
बलिया। 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर जगदीशपुर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत बच्चों ने विविध मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 
सबसे पहले मुख्य अतिथि सतीश चंद्र महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्या श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय द्वारा ध्वजारोहण हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया विभाग के विभाग प्रचारक तुलसीराम जी उपस्थित थे। राष्ट्रगान के बाद विद्यालय के बच्चों द्वारा नगर में भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में भारत माता, चन्द्रशेखर आजाद व भगत सिंह जी के रुप में सजे बच्चे सबका मन मोह रहे थे। इस अवसर पर उपथित वक्ताओं ने स्वतन्त्रता दिवस के महत्व को विस्तार से बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छठु लाल जी व संचालन राजेश राय, विदुषी, पलक ओझा व विद्यालय की बहनों द्वारा किया गया। अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेंद्र श्रीवास्तव जी ने कराया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के साथ अभिभावक गण, अन्य गणमान्य व मातृशक्तियाँ उपस्थित थीं।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन