Sunday, August 14, 2022

प्रधान कृष्णा सिंह 'डब्बू' ने निकाली मोटर साइकिल तिरंगा रैली

ग्राम वासियों को तिरंगा भेट कर अपने घरों पर लगाने का किया अपील
रसडा़(बलिया)। भारत के स्वतन्त्रता कि 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाने सरकार की मंशा के अनुरूप अमृत महोत्सव के तहत ग्राम सभा सरदासपुर के प्रधान कृष्णा सिंह 'डब्बू' ने पंचायत भवन पर तिरंगा फहराने के पश्चात अपने सहयोगियों के साथ अपने ग्राम सभा मे लोगों को तिरंगा भेंट की। 
इसी क्र्म मे ग्राम सभा अमहर उत्तरपट्टी रसडा के गांव वासियो ने केशव मंदिर से मोटर साइकिल पर तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। जिसे गाव से अमर शहीद भगत सिंह चौराहा होते हुए गांधी पार्क भारत माता की वन्दे मातरम की जयघोष, आजादी दिलाने मे अपने को बलिदान देकर हमे आजादी दी उन वीर रणबाकुरो वीर सपूत के जिंदाबाद के नारे लगाते गांधी पार्क पहुचे। गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयकारा के बाद पुनःभगत सिह पहुंच कर जय घोष, अमर शहीद भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, नेता सुभाष बोस का नारा लगाते हुए तिरंगा फहराते हुए सम्पन्न हो गया। सरदासपुर के प्रधान की अपील से सभी गाववासी ने अपने घरों पर तिरंगा लगा कर तिरंगा फहराया जिससे पूरा गांव तिरंगा मय हो गया। इसी क्रम मे ग्राम रामपुर नराछ के गांव वासियो ने अपने गांव से तिरंगा यात्रा निकाली कर रसडा नगर मे वन्दे मातरम भारत माता वीर देश को आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों का नारा लगाते हुए भ्रमण किया।अमृत महोत्सव के तहत नगर सहित गांव गांव से निकाली जा रही तिरंगा झंडा फहराने लगाये जाने से क्षेत्र व नगर का माहौल तिरंगा मय हो गया है।

प्रधान के साथ ग्राम सेवक गुप्त नाथ, कोटेदार सुभाष प्रसाद सहित पंचायत सदस्य व आशा बहू ने अपनी सहभागिता दर्ज की। भारत माता की जय, वंदे मातरम, जयघोष के साथ अमर शहीदों की जिन्दाबाद के नारो से पूरा गांव देश भक्ति से गूंज उठा। वही गाववासी ओतप्रोत हो गए।
रिपोर्ट: लल्लन बागी

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...