तीन सितंबर को मनाया जाएगा राष्ट्रीय व्यापारी दिवस

समाज में अच्छा कार्य करने वाले व्यक्तित्व को कार्यक्रम में किया जाएगा सम्मानित
बलिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के स्थापना दिवस तीन सितंबर को "राष्ट्रीय व्यापारी दिवस "का आयोजन किया गया है। यह संगठन का 29वां स्थापना दिवस है। यह कार्यक्रम पूरे देश में मनाया जा रहा है। 

उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उ0प्र0 के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं आजमगढ़ मंडल प्रभारी अरविंद गांधी एवं प्रयाग चौहान जिला अध्यक्ष प्रयाग चौहान ने बताया कि इसी क्रम में प्रत्येक वर्ष की भांति बलिया जनपद में भी तीन सितंबर दिन शनिवार को समय 11:00 बजे से नया चौक जापलिनगंज बलिया में आयोजित किया गया है। जिसमें समाज में अच्छा कार्य करने वाले व्यक्तित्व को सम्मानित भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जनपद के सभी जिला पदाधिकारी, तहसील पदाधिकारी, ब्लॉक पदाधिकारी, नगर कस्बे के पदाधिकारी सहित सभी व्यापारी उद्यमी सादर आमंत्रित हैं।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन