जमीन के सीमांकन के खंभा उखाड़ने वालो पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

मामला गडवार थाना क्षेत्र के  मुबारकपुर का
बलिया। जनपद के गडवार थाना क्षेत्र अंतर्गत मुबारकपुर गांव में दो पक्ष के बीच जमीन के सीमांकन में खंम्भा तोड़ने उखाड़ने वाले आरोपी विनोद सिंह पुत्र स्वर्गीय राधा सिंह, अमित सिंह पुत्र विजय सिंह, अजीत सिंह पुत्र  विजय सिंह पर गडवार पुलिस ने धारा 504,506, 434,427 व 379 मे मुकदमा दर्ज हुआ है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित गौरव यादव द्वारा गड़वार थाना समाधान दिवस पर बलिया एसडीएम जुनेद अहमद द्वारा अपनी जमीन पर निर्माण कार्य कराने का निर्देश मिला था। जिस क्रम में थानाध्यक्ष क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा निर्माण कार्य के आदेश के अनुपालन का निर्देश मिला था ।जिस पर उक्त जमीन पर खंम्भा लगाकर निर्माण कर किया जा चुका था। आरोपियों द्वारा खंम्भा को क्षतिग्रस्त कर उसमें लगे तार को काटकर पिकप से ले जाने का लिखित तहरीर गौरव यादव द्वारा गडवार थाने पर दिया गया। जिस पर पुलिस ने आज खंम्भा क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
रिपोर्ट: रत्नेश सिंह

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-