Tuesday, June 28, 2022

पुलिस के हत्थे चढ़ा पिता का हत्यारा

पुलिस 24 घंटे के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी में रही सफल
सिकंदरपुर (बलिया)। थाना सिकन्दरपुर पुलिस द्वारा हत्या से संबंधित एक नफर नामजद अभियुक्त को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
                 
ज्ञातव्य है कि दिनांक 27.06.2022 की रात्रि में ग्राम भांटी अहिरपुरवा में अजय यादव पुत्र लल्लन यादव निवासी भांटी अहिरपुरवा थाना सिकन्दरपुर बलिया द्वारा अपने पिता लल्लन यादव को चापड़ से गला रेत कर हत्या कर दी जिसके सम्बन्ध में वादी मुकदमा संजय यादव पुत्र लल्लन यादव ग्राम भांटी अहिरपुरवा थाना सिकन्दरपुर बलिया द्वारा थाना सिकन्दरपुर में प्रार्थना पत्र देकर मु0अ0सं0 160/22 धारा 302/506 भा0द0वि0 पंजीकृत कराया गया था। पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर द्वारा उक्त घटना की गंभीरता के दृष्टिगत घटना स्थल का तत्काल निरीक्षण कर पुलिस टीम को अतिशीघ्र अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। जिसके अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर भूषण वर्मा के पर्यर्वेक्षण में टीम का गठन किया गया। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीम द्वारा तत्परता पूर्वक प्रभारी निरीक्षक सिकन्दरपुर पंकज कुमार सिंह मय सिकन्दरपुर पुलिस टीम द्वारा 24 घण्टे के अन्दर घटना कारित करने वाले नामजद अभियुक्त को दिनांक 28.06.2022 को  नवरतनपुर चटटी से गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से आलाकत्ल चापड़ बरामद किया गया। अभियुक्त का चालान न्यायालय किया जा रहा है। 24 घण्टे के अन्दर अभियुक्त की गिरफ्तारी से क्षेत्रीय जनता द्वारा पुलिस की सराहना की गयी।

संबंधित अभियोग-
1. मु0अ0सं0- 160/2022 अन्तर्गत धारा 302/506 भादवि  व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया । 

बरामदगी -
 01 अदद चापड़

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. अजय यादव पुत्र लल्लन यादव निवासी भांटी अहिरपुरवा थाना सिकन्दरपुर बलिया।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का नाम :-
1. प्र0नि0 सिकन्दरपुर  पंकज कुमार सिंह जनपद बलिया ।
2. उ0नि0 अखिलेश नारायण सिंह थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 
3. हे0का0 शिव प्रवेश पाण्डेय थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
4. का0 ओम प्रकाश गुप्ता थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
5. का0 हरिकेश यादव थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
6. का0 विजय  कुमार यादव थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।
रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...