आलाधिकारियों ने किया कारागार और बालिका गृह का निरीक्षण

जेल के समस्त बैरकों की हुई जांच
बलिया। माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार 27 जून दिन सोमवार को राजकीय बालिका गृह निधरिया एवं जिला कारागार बलिया का आकस्मिक निरीक्षण जनपद न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर, विनोद कुमार प्रभारी सचिव/अपर जनपद  न्यायाधीश/ एफ.टी.सी. तृतीय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया एवं सुरेन्द्र प्रसाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलिया द्वारा किया गया।

दौरान निरीक्षण जिला कारागार बलिया में राशन भंडार के पास स्वच्छता की स्थिति निर्धारित मानक के अनुरूप नही पायी गयी, जिसके संबंध में, माननीय जनपद न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा जेल अधीक्षक जिला कारागार बलिया को निर्देशित किया गया कि साफ- सफाई सुनिश्चित करावें। दौरान निरीक्षण समस्त बैरकों की जांच की गई , जांच के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु  / सामग्री नहीं पाई गई।  निरीक्षण दौरान जेल के समस्त अधिकारीगण व समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

बालिका गृह में निवासीत बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे मे की गई वार्ता
राजकीय बालिका गृह में निधरिया के निरीक्षण के दौरान समस्त अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा बालिका गृह में निवासीत बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे मे वार्ता की गई तथा किसी भी बालिका द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई। साफ सफाई की तिथि निर्धारित मानक के अनुरूप पाई गई। निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधिक्षिका मधु सिंह व समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन