बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को मिला पुरस्कार

प्रमाण पत्र, मोमेंटो व मेडल प्रदान कर किया गया बच्चो का उत्साहवर्धन
बलिया। जनपद के सोहांव ब्लॉक अंतर्गत स्थित सेवा सदन स्कूल, कथरिया में शैक्षणिक दिवस के अंतिम दिन वर्ष 2021-22 में शैक्षणिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेता छात्र छात्राओं को स्कूल के प्रबंधक डॉ सुधीर कुमार सिंह द्वारा प्रमाण पत्र, मोमेंटो और मेडल पहनाकर पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
        छात्रा को पुरस्कृत करते हुए विद्यालय के
               प्रबंधक सुधीर कुमार सिंह

इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, जिससे वे आगे चलकर जीवन की प्रत्येक चुनौतियों का सामना करने सक्षम होते हैं। और वे अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करते हैं। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के एकेडमिक इंचार्ज राजनारायण सिंह ने किया। इस दौरान अशोक कुमार सिंह, भोला नाथ यादव, द्रोपदी राय, अंजली कनौजिया, प्रभुनाथ राजभर आदि उपस्थित रहे। अंत में सभी का आभार स्कूल की प्रिंसिपल सुमन सिंह ने व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी