पशु मित्र का 60 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु हुआ निःशुल्क रजिस्ट्रेशन

18 से 45 वर्ष के युवक/युवतियों के लिए है यह प्रशिक्षण कार्यक्रम
बलिया। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 25 पशु मित्र का 60 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 से 45 वर्ष के युवक/युवतियों के लिए सेंट आर सेटी, जीराबस्ती, निकट जनेशवर मिश्र पार्क, बलिया द्वारा निःशुल्क आयोजित किया जा रहा है।

उक्त जानकारी देते हुए सेंट आर सेटी बलिया के प्रभारी निदेशक एवं एलडीएम बलिया राजकुमार पांडेय ने बताया कि इक्छुक अभ्यर्थी यथा शीघ्र सेंट आर सेटी, जीराबस्ती बलिया पर सम्पर्क कर अपना निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। विशेष जानकारी फेकल्टी सेंट आर सेटी शिव सहाय मोबाइल नंबर 9792469425 एवं माँ सुरसरी सेवा संस्थान, कथरिया, बलिया के सचिव सुधीर कुमार सिंह मोबाइल नम्बर 9838560939 से प्राप्त की जा सकती है। ज्ञात हो कि उक्त प्रशिक्षण पूरे प्रदेश के केवल तीन जनपद बलिया, गाजियाबाद और शाहजहांपुर में ही संचालित हो रही है।
चित्र परिचय: राजकुमार पांडेय (एलडीएम, बलिया) 

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-