जिसके साथ व्यापारी उसका पलड़ा भारी का संकल्प सफल: संदीप बंसल

व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने व्यापारी नेताओं को किया सम्मानित
लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने आज राजधानी लखनऊ में संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश के जुझारू व्यापारी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी को अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया। श्री बंसल ने सभी पदाधिकारियों को उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जिसके साथ व्यापारी उसका पलड़ा भारी के संकल्प को पूरी शक्ति के साथ सफल बनाने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।
          
संदीप बंसल ने कहा कि पूरे प्रदेश में जो वातावरण अनिश्चय का था उसको एक तरफा भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बनाने का कार्य आप सभी जुझारू व्यापारी नेताओं ने किया है। आप सभी ने अपने अपने जनपदों में व्यापारियों को एकजुट करके जातिवाद के बजाय राष्ट्रहित में राष्ट्रवाद के लिए मतदान करवाया है जिससे सीधे लगभग 70 से अधिक सीटों पर व्यापारी वर्ग के सहयोग के कारण भाजपा की जीत हुई है। ऐशबाग रोड के स्काई हाई होटल में आयोजित बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर संदीप बंसल एवं अन्य पदाधिकारियों ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व में अवध प्रांत के संगठन मंत्री रहे बृज बहादुर ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों को साधुवाद देते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कहा कि बिना व्यापारियों के कोई भी राज्य और देश तरक्की नहीं कर सकता। देश की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने का मुख्य जिम्मा व्यापारी समाज के पास ही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया योगी मोदी जी की सरकार में व्यापारियों की समस्त समस्याओं का निराकरण होगा और उसका सम्मान बढ़ाया जाएगा।
बैठक में राष्ट्रीय मंत्री रिपन कंसल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप अग्रवाल,अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष बलिया से अरविंद गांधी, प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी सुरेश छबलानी, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश के अध्यक्ष रायबरेली से अतुल गुप्ता, उपाध्यक्ष आकाश गौतम, हाथरस से विपुल लुहाडिया,अंबेडकर नगर से संतोष अग्रवाल, रायबरेली से राजनारायण अग्रहरि, संभल से शाह आलम मंसूरी अमेठी से समीर कुरेशी, भदोही से सतीश गुप्ता गांधी, लखनऊ से जावेद ने अपने विचार रखे।
                               
 बैठक में उपस्थित रहने वाले प्रमुख पदाधिकारियों मे बाराबंकी से अनुपम अग्रवाल, वाराणसी से अशोक गुप्ता, प्रयागराज से रमेश केसरवानी, रूपाली अवस्थी, सचिन कुमार, जालौन से सिद्धू शिवहरे, लखनऊ से प्रदेश मंत्री सुरेन्द्र मोदी, प्रदेश महिला अध्यक्ष
अनिता जायसवाल, उपाध्यक्ष नवीन भसीन, एकता अग्रवाल, अश्वन वर्मा, पतंजली यादव, अनुज गौतम, दीपेश गुप्ता सहित दर्जनों पदाधिकारी सम्मिलित रहे।

बैठक में लिए गए निर्णय
 1.संगठन के चुनावों को संपन्न कराने के लिए समस्त प्रदेश पदाधिकारियों को 2 जिलों का प्रभार दिया गया।
2. सभी को जिलेवार संगठन की आजीवन सदस्य की सूची सौंपी गई।
3. बैठक में तय किया गया कि 30 दिन के अंदर सभी जिलों में संगठन की नई कार्यकारिणी की सूची मुख्यालय को प्रेषित की जाएगी।
4.जहां पर सदस्यता कम रह जाएगी वहां पर प्रदेश एवं जिले नगर के पदाधिकारी मिलकर सदस्यता अभियान चलाते हुए चुनावी कार्रवाई संपन्न कराएंग।
5. 12 जून तक उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में संगठन  की नई कार्यकारिणी तैयार की जाएगी उसके पश्चात प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा।
 6. अनुशासनहीनता करने वाली इकाइयों को भंग किए जाने का प्रस्ताव किया गया।

केंद्र और राज्य सरकार से व्यापारी हित में मांग
1-बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर नकेल करते हुए अतिरिक्त टैक्स लगाए जाय।
2- साथ ही साथ महंगाई पर नियंत्रण के लिए जीएसटी की दरों में कमी किए जाने की मांगकी गई।
3-डीजल पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाए जाए।
4. 3 सितंबर को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस घोषित किए जाए। 5-शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र की तरह उत्तर प्रदेश के 2000000 व्यापारियों से चुनकर विधान परिषद सदस्य बनाए जाए।

 इन सभी प्रस्तावों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री तक भेजे जाने का निर्णय लिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन