रामलीला मैदान से प्रारम्भ होगा विराट पथ संचलन

भारतीय नववर्ष अर्थात वर्ष प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर आज होगा आयोजन
बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया जिले की ओर से शहर के रामलीला मैदान से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् 2079 भारतीय नववर्ष अर्थात वर्ष प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर एक अप्रैल दिन शुक्रवार को अपरान्ह 02:30 बजे से विराट पथ संचलन निकाला जायेगा। 

प्रचार प्रमुख मारुति नन्दन ने बताया कि यह संचलन पूर्ण गणवेश में घोष के साथ रामलीला मैदान से प्रारम्भ होकर एलआईसी तिराहा, हनुमानगढ़ी मन्दिर, विजय सिनेमा रोड, चौक, सेनानी उमाशंकर सिंह चौराहा, विशुनीपुर, चित्तू पाण्डेय चौराहा, रेलवे स्टेशन, मालगोदाम रोड होते हुए पुनः रामलीला मैदान में जनसमारोह के रूप में सम्पन्न होगा। इस कार्यक्रम में जिले के सभी स्वयं सेवक बंधुओं, नगर वासियों व अन्य गणमान्य लोगो को आमंत्रित किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन