Tuesday, February 22, 2022

पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ चल रही है आंधी: लीलावती कुशवाहा

आयोजित हुआ समाजवादी महिला सभा के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत समारोह
बलिया। ग्राम सभा टकरसन में समाजवादी महिला सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लीलावती कुशवाहा का स्वागत समारोह आयोजित हुआ।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमती कुशवाहा ने कहा कि साथियो पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ आधी चल रही है। स्वामी प्रसाद मौर्य जी ने इस सत्ता परिवर्तन के महासंग्राम सारथी बन प्रदेश को महंगाई, बेरोजगारी से निजात दिलाने हेतु जो संघर्ष छेड़ा है उसे अंजाम तक पहुचाने का समय आ गया है। आप सभी लोग एकजुट होकर लग जाइये। सपा में ही आप का मान सम्मान बढेगा। पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि हम आप के है आप हमारे है। आप का दुःख और सुख दोनों मेरा भी है। बचपन से आज तक आप के बीच रहा हूँ और बचन देता हूँ कि आजीवन आप के बीच ही रहूंगा।

No comments:

Post a Comment

मनाई गई हनुमान जयंती एवं बैसाखी त्यौहार

सेवा सदन स्कूल कथरिया में हुआ आयोजन नरही (बलिया)। सेवा सदन स्कूल कथरिया, बलिया में हनुमान जयंती और बैसाखी का आयोजन 12 अप्रैल को ...