तानाशाही सरकार के विनाश हेतु अजय शंकर पांडेय के साथ हूँ खड़ा: मुकेश साहनी

कनक पांडेय के समर्थन में आयोजित हुआ विशाल जनसभा
रेवती (बलिया)। बांसडीह विधान सभा के हालपुर के खेल मैदान के प्रांगण में शनिवार को विकास इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी ने पार्टी के प्रत्याशी अजय शंकर कनक के पक्ष में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।

अपने संबोधन में श्री साहनी ने भाजपा सरकार पर जम कर हमला बोला और अजय शंकर पाण्डे कनक के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम को हमारे पूर्वजों ने राक्षसों के नाश करने के लिए नाव से नदी पार कराया था। उसी तरह मैं मल्लाह का पुत्र बांसडीह बिधान सभा मे तानाशाही सरकार को विनाश करने के लिए अजय शंकर कनक  को साथ खड़ा हूँ। बांसडीह के विकास के लिए अजय शंकर कनक की जीत जरूरी है। मुकेश साहनी ने कहा कि वीआईपी ने हमेशा भाजपा को समर्थन दिया ताकि भाजपा निषाद समाज के लिए अच्छे दिन लाए। लेकिन निषाद समाज के समर्थन से सत्ता पर काबिज होने के बाद वे सारे वायदे भूल गए। कहा कि भाजपा को हराने के लिए सपा, बसपा, काग्रेस किसी को भी जिताएंगे।

बांसडीह विधान सभा के विकास से लड़ता रहूंगा: अजय शंकर पांडेय 
बांसडीह विधान सभा हालपुर खेल मैदान के प्रांगण वीआईपी द्वारा आयोजित विशाल जनसभा में पार्टी के प्रत्याशी अजय शंकर पाण्डेय कनक ने कहा कि मैं बांसडीह के लोगों के दिल में बसता हूँ। बांसडीह की जनता मुझे जो प्यार दुलार दे रही है उसका मैं आजीवन ऋणी रहूँगा। कहा कि चुनाव लड़ने का मेरा असली मकसद बांसडीह का विकास करना है।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा