सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने के आरोप में दो गिरफ्तार

उत्पाती व्यक्तियों के विरूद्ध की गयी 151/ 107/ 116 जा0फौ0 की कार्यवाही
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर द्वारा विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्गत आदेश के अनुपालन में रविवार को उ0नि0 थाना दुबहड़ शोभ नाथ यादव मय हमराह के क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि थाना क्षेत्र के ग्राम मोहन छपरा में दो व्यक्ति प्रथम पक्ष के हेमन्द्र कुमार पाण्डेय पुत्र सुरेश पाण्डेय, निवासी मोहन छपरा, थाना दुबहड जनपद बलिया व द्वितीय पक्ष के बसन्त कुमार पाण्डेय पुत्र सुरेश पाण्डेय, निवासी मोहन छपरा, थाना दुबहड, जनपद बलिया को समय करीब एक बजे शान्ति व्यवस्था भंग व उत्पात मचाने के कारण थाना दुबहड पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शुदा उत्पाती व्यक्तियो के विरुद्ध नियमानुसार आवश्य कार्यवाही करते हुए उपरोक्त व्यक्तियों का चालान अन्तर्गत धारा 151/107/ 116 जा0 फौ0 में न्यायालय उपजिला मजिस्ट्रेट सदर बलिया भेजा जा रहा है जहाँ से अभियुक्त को नियमानुसार जेल भेजा जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन