राष्ट्रीय लोक अदालत को व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से हुई बैठक

बैंक प्रबंधकों के साथ हुई दीवानी न्यायालय में बैठक
बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया विक़ार अहमद अंसारी के आदेशानुसार, हुसैन अहमद अंसारी अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में एवं प्रभारी सचिव/ सिविल जज (सी0डि0) सर्वेश कुमार मिश्र के संचालन में शुक्रवार को एडीआर भवन दीवानी न्यायालय, बलिया में जनपद के समस्त बैंक    प्रबन्धकगण की बैठक, राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12 मार्च को व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से की गयी।

बैठक में आगामी 12 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया तथा इसका व्यापक प्रचार- प्रसार किये जाने हेतु चर्चा की गयी। हुसैन अहमद अंसारी अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी लोक अदालत, बलिया एवं सिविल जज (सीनियर डिविजन )/ प्रभारी सचिव, सर्वेश कुमार मिश्र द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त बैंक प्रबंधक गण को निर्देशित किया गया कि वे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में एनपीए एकाउंटस से संबंधित नोटिसों को शीघ्र- अति- शीघ्र कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित करें, जिससे की प्राप्त नोटिसों को समय से तामिला कराया जा सके। यह भी निर्देशित किया गया कि वह अपने क्षेत्रान्तर्गत आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार, पम्पलेट, पोस्टर व बैनर आदि से करना सुनिश्चित करें।

बैठक में हुसैन अहमद अंसारी अपर जनपद न्यायाधीश/ नोडल अधिकारी, सर्वेश कुमार मिश्र सिविल जज सी0डि0/ प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया, प्रबंधक लीड बैंक राजकुमार पाण्डेय, भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार आजाद, बैंक ऑफ इण्डिया के शाखा प्रबंधक अनिश कुमार, आई0सी0आई0सी0 बैंक के प्रबंधक बलराम चौबे, बड़ौदा यू0पी0 बैंक-। के प्रबंधक अमित कुमार गुप्ता एवं बड़ौदा यू0पी0 बैंक- ।। के प्रबंधक मुन्ना कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन