शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी का आकस्मिक निधन


व्यापारी नेताओ सहित नगरवासियो ने दी श्रद्धांजलि
बलिया। शहर के प्रतिष्ठित वरिष्ठ व्यापारी, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष, रौनियार समाज के रत्न भोला जी रौनियार का शुक्रवार की रात्रि में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन के समाचार सुनते ही नगर सहित व्यापारी समाज मे शोक की लहर दौड़ गई। 

निधन का समाचार मिलते ही अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी अरविंद गांधी, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, भाजपा नेता दयाशंकर सिंह सहित काफी संख्या में व्यापारी एवं शुभेच्छु शोक प्रकट करने हेतु पहुँचे। साथ ही साथ उनको पुष्पांजलि अर्पित करके अंतिम विदाई दिया और शव यात्रा में शामिल हुए। व्यापारी नेता अरविंद गांधी ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति दे। उल्लेखनीय है कि स्व0 भोला जी रौनियार भाजपा के बलिया नगर के सोशल मीडिया प्रमुख संजय कुमार गुप्ता के छोटे चाचा जी थे।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी