Sunday, February 27, 2022

दो साल में यूपी को बनाएंगे नम्बर एक अर्थव्यवस्था : अमित शाह


कहा: पांच साल तक यूपी के किसानों को मिलेगी मुफ्त बिजली 

भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र तिवारी को भारी मतों से जिताने की की अपील
बलिया। समाजवादी पार्टी के शासन में उत्तर प्रदेश की जनता मच्छर और माफिया दोनों से परेशान थी। भाजपा की सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सफाई अभियान चलाया और प्रदेश की जनता को मच्छर और माफिया दोनों से मुक्त कराया।

भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को बलिया जिले के फेफना विधान सभा क्षेत्र में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि चार चरण के चुनाव हो चुके हैं। इसमें सपा- बसपा का सूपड़ा साफ हो चुका है। तीन सौ से ज्यादा सीटों के साथ भाजपा सरकार बनने का रास्ता साफ हो चुका है। पांचवें चरण में इस इमारत को बड़ा करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज भाजपा ही ला सकती है। 2017 में प्रचंड बहुमत से सरकार बनी। पांच साल में योगी ने यूपी से माफियाओं को चुन चुन कर साफ किया। सपा की सरकार गलती से भी बनी तो अतीक, मुख्तार और आजम खान जेल में नहीं रहेंगे। ये माफिया तभी तक जेल में हैं जब तक भाजपा की सरकार है। गृहमंत्री ने कहा कि एक जमाना था जब यूपी में तमंचे और गोली बनते थे। आज यूपी में तोप के कारखाने बन रहे हैं। यहां बन रहे गोलों से पाकिस्तान के दिल दहल गए हैं। इस परिवर्तन को आगे बढ़ाना है। अमित शाह ने कहा कि  ये बुआ-भतीजा ने पन्द्रह साल में यूपी को नौवें नम्बर पर छोड़ कर गए थे। हम पांच साल में पांचवें नम्बर पर लाए। अपील किया कि एक बार फिर भाजपा को बहुमत दे दो, दो ही साल में यूपी को नम्बर एक अर्थव्यवस्था बना देंगे। 

कहा कि भाजपा के वादे को मोदी जी ने पूरा किया। यूपी में एक करोड़ 67 लाख गैस सिलेंडर दिया गया है। फिर सरकार बनेगी तो होली और दीवाली पर फ्री सिलेंडर दिया जाएगा। एक बार फिर सरकार बनी तो पांच साल तक यूपी के किसानों को मुफ्त बिजली मिलेगी। गृहमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र तिवारी भारी मतों से जिताने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...