कलेक्ट्रेट सभागार में स्थापित हुआ कंट्रोल रूम, जारी हुआ नंबर

पी श्रीधरन को बनाया गया फेफना, बलिया नगर, बांसडीह और बैरिया विधान सभा क्षेत्र का व्यय प्रेक्षक
बलिया। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार महेश देवराम अखाड़े को बेल्थरा रोड, रसड़ा और सिकंदरपुर विधानसभा का व्यय प्रेक्षक बनाया गया है।

इसी प्रकार पी श्रीधरन को फेफना, बलिया नगर, बांसडीह और बैरिया विधान सभा क्षेत्र का व्यय प्रेक्षक बनाया गया है। श्री अखाड़े का मोबाइल नंबर 9129647251 है। वही पी श्रीधरन का मोबाइल नंबर 9005948919 है। व्यय प्रेक्षक ने बताया है कि चुनाव में होने वाली किसी भी तरह की लोकलुभावन या जनता को प्रभावित करने के लिए पार्टियों द्वारा किए जा रहे लेनदेन से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए उनसे संपर्क किया जा सकता है।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभागार में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जहां पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा कर लोगों की शिकायतें सुनी जाती हैं। कंट्रोल रूम का संपर्क नंबर 223317,223318, 223319 और 223320 है। इन नम्बरों पर फोन करके चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की जा सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन