Sunday, February 20, 2022

छात्र- छात्राओं हेतु निःशुल्क इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स का विशेष बैच 25 फरवरी से

आई ई एल इंस्टीट्यूट, बलिया द्वारा होगा संचालित
बलिया। आई ई एल इंस्टीट्यूट, बलिया द्वारा प्रत्येक वर्ष की भाँतिइस वर्ष भी छात्र- छात्राओं हेतु निःशुल्क इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स का विशेष बैच प्रारम्भ करने जा रहा है।
उक्त जानकारी देते हुए संस्थान के डायरेक्टर एस एम मिश्रा ने बताया कि यह बैच दिनाँक 25 फरवरी को दोपहर एक बजे से शुरू होगा। यह कोर्स उन सभी लोगों को मदद करेगा जिन्हें इंग्लिश को लेकर बहुत डर, संकोच है। जो अंग्रेजी न जानने की वजह से आत्म विश्वास की कमी या शर्म से कई मौके चूक जाते हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि से या हिन्दी मीडियम के छात्र रहे हों और अंग्रेजी पर विशेष ध्यान नहीं दिया हो। इस विशेष स्पोकेन इंग्लिश कोर्स में रोज-मर्रा की लाइफ में उपयोग होने वाले इंग्लिश के वाक्य, बहुत उपयोगी वर्ड पावर,  बेसिक ग्रामर, पर्सनालिटी डेवेलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल व इंटरव्यू की तैयारी कराई जाएगी। यह कोर्स सभी जाति, धर्म के छात्र- छात्राओं के लिए है। कहा कि IEL के इस निःशुल्क सामाजिक शैक्षणिक कार्य का यह 11 वाँ निरन्तर वर्ष है। सभी से सहयोग अपेक्षित है। सहयोग रूप में आप अपने घर परिवार, पड़ोस, परिचित समूह आदि में रहने वाले आर्थिक रूप से पिछड़े छात्र छात्राओं को अंग्रेजी भाषा सीखने के लिए प्रेरित करें या हमारी संस्था में सम्पर्क करने को कह सकते हैं। बच्चे अपना समय व प्रयास लेकर संस्था में आयें। 

श्री मिश्रा ने कहा कि फ़ीस की चिंता इंस्टीट्यूट पर छोड़ दें। आपकी प्रेरणा/ सूचना के माध्यम से कई निर्धन लड़के लड़कियों के इंग्लिश कम्युनिकेशन स्किल में सुधार या सकारात्मक परिवर्तन हो सकता है। बैच के लिए रजिस्ट्रेशन आरंभ है। उल्लेखनीय है कि आई ई एल इंस्टीट्यूट शहर के संकट मोचन कॉलोनी, द्वारिकापुरी, निकट टी डी कॉलेज ग्राउंड, सिविल लाइन में स्थित है। अधिक जानकारी के लिए 9648654858 एवं 9795564282 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...