परिजनों से बिछड़ी महिला को मिला अपना परिवार

सामाजिक कार्यकर्ता सागर सिंह राहुल के प्रयास से परिजनों से हुआ संपर्क
बलिया। विगत एक सप्ताह से महिला की तलाश कर रहे परिजन शनिवार की रात्रि बलिया पहुँचे। हैदराबाद से आए महिला के दोनों पुत्र हॉस्पिटल में महिला से मिले।एक दूजे से मिलकर माँ व पुत्र भावुक हो गए।
         अपने पुत्रों के साथ महिला एवं साथ मे 
          सामाजिक कार्यकर्ता सागर सिंह राहुल

 बता दे कि दिल्ली यात्रा के दौरान से पति- पत्नी 22 जनवरी से लापता हो गए थे। पति सदन्की देवेंद्र अभी भी लापता है। सामाजिक कार्यकर्ता सागर सिंह राहुल के प्रयास से महिला अपने परिवार से संपर्क स्थापित करने में सफल रही। महिला के परिजन उसे ले जाने हेतु शनिवार की रात्रि बलिया आए। ज्ञातव्य है कि दिनांक 24 जनवरी दिन सोमवार की रात्रि सामाजिक कार्यकर्ता सागर सिंह राहुल को सूचना प्राप्त हुआ कि एक महिला शास्त्री नगर में मदहोश हालत में पड़ी हुई है।  जिसे अपने सहयोगियों की मदद से महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मदहोश हालत में होने की वजह से व अलग भाषा होने की वजह से वह महिला अपना नाम पता बताने में असमर्थ थी। उपचार के दौरान हालात में कुछ सुधार हुआ व अपना नाम पता बताई जिसके बाद सागर सिंह राहुल ने उनके परिवार से संपर्क किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी