Friday, January 28, 2022

सामाजिक कार्यकर्ता के प्रयास से मिल गया स्वरूपा को अपना परिवार

विगत एक सप्ताह से परिजन कर रहे थे महिला की तलाश
बलिया। सामाजिक कार्यकर्ता सागर सिंह राहुल के अथक प्रयास से एक और बिछडा अपने परिवार से संपर्क स्थापित करने में सफल रहा। उस महिला के परिजन उसे ले जाने हेतु बलिया आ रहे है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 24 जनवरी दिन सोमवार की रात्रि 11 बजे सामाजिक कार्यकर्ता सागर सिंह राहुल को सूचना प्राप्त हुआ कि एक महिला शास्त्री नगर में मदहोश हालत में पड़ी हुई है।  संभवतः वह महिला गर्भ से है। जिसे तत्काल गुड्डू वर्मा, मदन जी वर्मा व अमित कुमार के साथ महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परन्तु महिला अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि वह गर्भवती नही है। मदहोश हालत में होने की वजह से व अलग भाषा होने की वजह से वह महिला अपना नाम पता बताने में असमर्थ थी। उपचार के दौरान हालात में कुछ सुधार हुआ व अपना नाम पता बताई जिसके वजह से उनके परिवार से संपर्क किया गया। इनके दो पुत्र व इनके एक भाई आंध्र प्रदेश के राजधानी हैदराबाद से ट्रेन से आ रहे हैं। जो कल दिनांक 29 जनवरी दिन शनिवार को बलिया में 22 तारीख से लापता महिला स्वरूपा के बीच उपस्थित होंगे। 

उल्लेखनीय है कि सामाजिक कार्यकर्ता सागर सिंह राहुल लावारिस हालत में पड़े विक्षिप्त, बीमार लोगो को उनके परिजनों से मिलाने के लिए रात दिन संघर्षरत रहते है। आज भी उनके प्रयास से एक महिला अपने परिजनों के संपर्क में आने में सफल रही। उनके इस कार्य की सभी सराहना भी कर रहे है।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...