राज्य में सात फरवरी से खुल सकते है स्कूल

क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में स्कूलों से जुड़े बड़े निर्णय की है पूरी संभावना 
पटना। राज्य में सात फरवरी से स्कूल खुल सकते हैं। राज्य में कम होते कोरोना के केस, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में स्कूल खुलने और प्राइवेट स्कूलों के आंदोलन की चेतावनी स्कूल खुलने हेतु अहम कारण हो सकते है। 
बाकी राज्यों में भी धीरे-धीरे स्कूल खोले जा रहे हैं, इस कारण भी बिहार सरकार दबाव में है। चर्चा है कि राज्य सरकार पांच फरवरी को स्कूल खोलने पर निर्णय लेगी। बता दें, राज्य में प्राइवेट स्कूल संचालकों के साथ कर्मचारी सात फरवरी से आंदोलन की तैयारी में हैं। राज्य में कोरोना का डाउन फॉल है। संक्रमण दर तेजी से घटकर अब 0.85% हो गई है। रविवार को राज्य में 1.50 लाख लोगों की कोरोना जांच हुई, जिसमें 1,238 लोग पॉजिटिव पाए गए। राज्य में अब एक्टिव मामलों की संख्या 6,557 है। 

महाराष्ट्र और कर्नाटक सहित देश के आधा दर्जनों राज्यों में बिहार से अधिक संक्रमण था। कोरोना का खतरा भी काफी अधिक रहा है, इसके बाद भी कई राज्यों में स्कूल को सामान्य दिनों की तरह खोला जा रहा है। देश के कई राज्यों का यह निर्णय बिहार सरकार के लिए निर्णय लेने के लिए अनुकूल माहौल बना रहा है। ऐसे में क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में इस बार 5 फरवरी को स्कूलों से जुड़े बड़े निर्णय की पूरी संभावना है। 

एक फरवरी से शुरू हो रहा बिहार बोर्ड का इंटर एग्जाम 
बिहार बोर्ड कोरोना काल के बाद भी इंटर और मैट्रिक का एग्जाम करा रही है। एक फरवरी से राज्य के 1471 परीक्षा केंद्रों पर 13,45,939 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें 6, 48, 518 छात्राएं और 6,97,421 छात्र शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा