अखण्ड भारत के मानचित्र पर जलाए गए ग्यारह सौ दीपक

सरस्वती बालिका विद्या मंदिर परिसर में आयोजित हुआ भारत माता पूजन व आरती कार्यक्रम
बलिया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बलिया के सायँ विभाग के स्वयं सेवकों के द्वारा 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2022 को सायँ विश्व कल्याण और संपूर्ण मानवता की सुख समृद्धि की कामना के साथ साथ देश की एकता और अखंडता के परिकल्पना को साकार करने हेतु संकल्प के लिए सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के परिसर में भारत माता पूजन और भारत माता आरती के कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस दौरान सर्वप्रथम माँ भारती, चन्द्रशेखर आजाद, भगत सिंह व सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर पुष्पार्चन के बाद अखण्ड भारत का मानचित्र पर ग्यारह सौ दीपक जलाया गया। उसके बाद संघ के जिला कार्यवाह हरनाम जी का पाथेय प्राप्त हुआ। इस अवसर पर माँ भारती के श्री चरणों मे सादर नमन करते हुए श्री हरनाम जी ने बताया कि आज पूरा भारत वर्ष अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। स्वतन्त्रता आंदोलन में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले ज्ञात अज्ञात अमर बलिदानियों को स्मरण करने का भी दिन है। अखण्ड भारत का संकल्प लेकर सभी स्वयंसेवक कार्य कर रहें हैं। भारत की भूमि आदि काल से ही त्याग और समर्पण की भूमि रही है। भारत भूमि की सद्भावना और वसुधैव कुटुंबकम् की मर्यादा रही है। हर भारतीय के मन में देश सेवा का जज्बा होना चाहिए। देश से बढ़कर कुछ नहीं है। आने वाले पीढ़ी को हमारे संस्कार प्रदान करते रहना चाहिए।
कहा कि भारत माता की सेवा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। देश से है प्यार तो, हर पल ये कहना चाहिए। मैं रहूं या न रहूं भारत ये रहना चाहिए। जैसे सांघिक गीत का उद्धरण देते हुए उन्होंने उपस्थित स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि हमारा भारत अखण्ड बने व विश्वगुरु बने, इस हेतु हमें सारे भेद मिटाकर समरस भाव व एकमत से भारत माता की सेवा हेतु अपने को समर्पित करना चाहिए। अंत में भारत माता की आरती और प्रसाद वितरण के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।ज्ञात हो कि इस कार्यक्रम का सारा आयोजन श्रेयांश सिंह के नेतृत्व में बाल एवं तरुण स्वयं सेवकों द्वारा किया गया। 


इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया जिले के शारीरिक शिक्षण प्रमुख सत्यव्रत सिंह, सेवा प्रमुख डॉ. संतोष तिवारी, प्रचार प्रमुख मारुति नन्दन, राष्ट्र सेविका समिति बलिया की विभाग कार्यवाहिका श्रीमती उमा सिंह, शारीरिक शिक्षण प्रमुख शुभ्रा, शाखा कार्यवाहिका श्रीमती अनुराधा, सायँ विभाग से बाल्मीकि ठाकुर, श्रेयांश, राज रौशन, शिवम कृष्ण, कुंवर सिंह शाखा के शाखा कार्यवाह शांति भूषण, माधव शाखा के शाखा कार्यवाह अम्बरीष शुक्ल के साथ अन्य बन्धु आदि द्वारा उपस्थित होकर भारत माता की आरती किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा