युवाओ में जगाया राष्ट्रवाद का अलख: द्विजेंद्र कुमार मिश्रा

मनाई गई स्व. अंजनी कुमार पांडेय के द्वितीय पुण्य तिथि
रसड़ा (बलिया)। क्रांतिकारी समारक समिति के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष एवं क्रांतिकारी विचारक स्व. अंजनी कुमार पांडेय के संघर्ष के परिणाम स्वरूप ही केजीएस इंटर कालेज का नाम बदलकर अमर शहीद भगत सिंह इंटर कालेज किया गया। साथ ही उन्होंने अनेकानेक क्रांतिकारियों की प्रतिमाआें को लगवाकर युवाआें में राष्ट्रवाद का अलख जगाया। हम उनके आदर्शों को आत्मसात करके सशक्त भारत का नव निर्माण करने का संकल्प लेना होगा। 

उपर्युक्त बातें लोकतंत्र सेनानी द्विजेंद्र कुमार मिश्रा ने कही। वह मंगलवार को रसड़ा के भगत सिंह तिराहे के समीप क्रांतिकारी स्मारक समिति के रसड़ा स्थित कार्यालय पर स्व. अंजनी कुमार पांडेय के द्वितीय पुण्यतिथि समारोह को संबोधित करते हुए कही। इसके पूर्व उन्होंने कार्यक्रम संयोजक सियाराम यादव, कृष्णानंद पांडेय, सुरेश राम सहित शुभांशु शेखर पांडेय, कामरेड लक्ष्मण यादव, मार्कंडेय, शिवेंद्र बहादुर सिंह, पुरूषोत्तम यादव, आनंद श्याम पांडेय, रामइकबाल सिंह पूर्व विधायक, संजय यादव, उत्तीर्ण पांडेय, राजेश गुप्ता आदि के साथ स्व. अंजनी पांडेय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
रिपोर्ट: लल्लन बागी

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी