तीस प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के उपरांत मिला प्रमाण पत्र और स्टाइपेंड

सुक्ष्म उद्यमिता विकास कार्यक्रम अंतर्गत कॉटन बैग निर्माण हेतु 15 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
बलिया। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के तत्वावधान में माँ सुरसरी सेवा संस्थान कथरिया द्वारा सियर ब्लॉक के बेल्थरा बाजार में स्वयं सहायता समूह की 30 महिलाओं के लिए सुक्ष्म उद्यमिता विकास कार्यक्रम एमईडीपी के अंतर्गत कॉटन बैग निर्माण पर 14 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण की समाप्ति पर समापन एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह के मुख्य अतिथि नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अखिलेश कुमार झा ने सभी 30 प्रतिभागियों को सफलता पूवर्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत प्रमाण पत्र के साथ साथ स्टाइपेंड के रूप में 750 रुपये की प्रदान किया गया। 
इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत समूह की महिलाओं द्वारा प्रेरणा गीत व स्वागत गीत के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर डीडीएम नाबार्ड अखिलेश कुमार झा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त हुनर से अपनी आजीविका में वृद्धि कर समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाने का कार्य करेंगी। साथ ही दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगी। आर सेटी के निदेशक डी के सिंह ने कहा कि ये सभी लोग अपनी आमदनी में वृद्धि कर अपना तथा अपने परिवार का भरण पोषण करने में सहायक होंगी। माँ सुरसरी सेवा संस्थान के सचिव डॉ सुधीर कुमार सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की उपयोगिता पर चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की प्रक्रिया में यह प्रशिक्षण उपयोगी सिद्ध होगा। 
इस दौरान संस्था के परियोजना प्रबंधक राजनारायण सिंह ने अपने विचारों द्वारा महिलाओं की हौसला अफजाई किया। कार्यक्रम का संचालन माँ सुरसरी सेवा संस्थान के प्रशिक्षण प्रभारी हरीश चंद्र ने किया। इस अवसर पर समूह की महिलाओं के साथ ही संस्था के कार्यकर्ता व प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा