भाजयुमो का युवा सम्मेलन 29 दिसंबर को

युवा सम्मेलन की सफलता हेतु बांटी गई जिम्मेदारियां
बलिया। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा नगर मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को हुई। इस दौरान बांसडीह में 29 दिसंबर को आयोजित युवा सम्मेलन की सफलता पर जोर देते हुए जिम्मेदारियां सौंपी गई।इसके पूर्व पदाधिकारियों ने चिन्हित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

युवा मोर्चा के अध्यक्ष अश्विन सिंह  ने कहा कि भाजयुमो का युवा सम्मेलन 29 दिसंबर को बांसडीह में प्रस्तावित है। इसमें विविध स्थानों से हजारों की संख्या में आने वाले पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। अकेले नगर मंडल से एक हजार बाइक रैली निकलेगी। कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को कमर कसकर जुटने की जरूरत है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सबको आगे आने की जरूरत है। बैठक में जिला महामंत्री प्रशांत श्रीवास्तव युवा मोर्चा की टीम व नगर मंडल  के अध्यक्ष अनुज श्रीवास्तव  ने बाँसडीह इंटर कॉलेज मिडिल स्कूल में आयोजित सम्मेलन  सफल बनाने को आस्वस्त किया। साथ ही इस स्थल को चिन्हित कर कार्यक्रम की सफलता के लिए जिम्मेदारियां सौंपी। 

इस मौके पर शक्ति सिंह, रवि वर्मा, शिवांश जायसवाल, नितेश  सिंह, प्रदीप रस्तोगी, सुमित पांडेय, अकुंज, नितिन अग्रहरि, दिवाकर शाह, दिलीप वर्मा, बिट्टू पटेल, प्रतीक गुप्ता, नीरज चौरसिया, मोहित तिवारी, विक्की सोनी, श्रीकांत पटेल, सुनील राज, सदानंद ओझा, सुनील मिश्र, शिवांग सिंह  समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा