Friday, November 26, 2021

संविधान की प्रस्तावना का पाठन एवं मूल कर्तव्यों की शपथ वाचन

दीवानी न्यायालय में हुआ संविधान दिवस का आयोजन
बलिया। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार शुक्रवार को संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का पाठन एवं मूल कर्तव्यों की शपथ वाचन जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, विकार अहमद अंसारी की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय बलिया के सभागार कक्ष में किया गया। 
उक्त कार्यक्रम में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया विकार अहमद अंसारी द्वारा दीवानी न्यायालय, बलिया के सभी न्यायिक अधिकारीगण, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण को भारतीय  संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं भारतीय संविधान में वर्णित मूल कर्तव्यों का शपथ दिलाया गया। माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए उनके योगदान के प्रति उपस्थित न्यायाधीशों को बताया। कहा कि हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उक्त कार्यक्रम में हिमांशु भटनागर, प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश, हुसैन अहमद अंसारी अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0-3/ नोडल अधिकारी (लोक अदालत), अजय कुमार दिक्षित विशेष न्यायाधीश (ई0सी0 एक्ट),  गोविन्द मोहन अपर जनपद न्यायाधीश  (पाक्सोएक्ट), ओमकार शुक्ला अपर जनपद न्यायाधीश,  ओमप्रकाश अपर जनपद न्यायाधीश, नितिन कुमार ठाकूर अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी.-।, अरूण कुमार तृतीय अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी.-।।, विनोद कुमार अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी.-।।।, सुरेन्द्र प्रसाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सर्वेश कुमार मिश्र प्रभारी सचिव/ सिविल जज (सी0डि0), राहूल आनन्द न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, अरूण कुमार गुप्ता सिविल जज (जू0डि0) पश्चिमी, राजीव रंजन मिश्रा, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, सुमित गुप्ता सिविल जज (जू0डि0), प्रवीण कुमार प्रियदर्शी सिविल जज (जू0डि0), धमेन्द्र कुमार भारती सिविल जज (जू0डि0), सुश्री शशी किरन सिविल जज (जू0डि0),  अधिवक्तागण, समस्त कर्मचारीगण व अन्य लोग उपस्थित रहें। संचालन प्रभारी सचिव/सिविल जज (सी0डि0) सर्वेश कुमार मिश्र द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...