बाल दिवस पर सनबीम स्कूल में बाल मेले का हुआ आयोजन

मेले का बच्चों ने उठाया लुत्फ, की मौज मस्ती
बलिया। पं0 जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर रविवार को निधारिया स्थित सनबीम स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर बाल मेला का आयोजन हुआ। मेले में विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 
मेले में बच्चों के खाने पीने के लिए विभिन्न स्टाल लगाए गए थे। वही विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। विद्यालय परिवार द्वारा टॉफी देकर बच्चों का स्वागत किया गया। बाल मेले को लेकर बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस मौके पर काफी संख्या में बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे। मेले के आयोजन में स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा मैडम सहित विद्यालय के शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन