Sunday, November 21, 2021

इस बार पूरे प्रदेश की जनता परिवर्तन का बना चुकी है मन: नितेश पाठक

सयुस के जिला महासचिव ने कहा: अपनी नाकामियों को छुपा रहे हैं राज्य मंत्री
दुबहड़ (बलिया)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने पर रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए  अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी युवजन सभा बलिया के जिला महासचिव नितेश पाठक ने कहा कि राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। इसलिए समय- समय पर वह अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।

कहा कि मंत्री जी ने अपने पांच साल के कार्यकाल में जनता के लिए कुछ भी नही किया। जिसके कारण बलिया की जनता  आगामी विधानसभा के चुनाव में उन्हें सबक सिखाने का मन बना  चुकी है। बताया कि मंत्री जी अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए चुनाव के समय हिन्दू- मुसलमान की राजनीति कर रहे हैं। कहा कि बलिया नगर की सड़कें बदहाल हैं। बलिया के सड़कों पर वाहन चलना तो क्या पैदल चलना भी दूभर है। बरसात बीत जाने के बाद भी शहर के कुछ मोहल्ले अभी भी जलमग्न है। जो भाजपा सरकार के अच्छे दिन के वादे याद दिलाते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। एनएच 31 की दयनीय अवस्था देखकर सड़क पर चलने वाले लोग भाजपा सरकार के विकास की हंसी उड़ाते हैं। एनएच 31 के किनारे बसे गांवो के लिंक रोड भी जर्जर अवस्था मे जा चुके हैं। जिससे लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। कहा कि लोकतंत्र की दुहाई देने वाले मंत्री जी लोकतंत्र की मर्यादाओं को भूल चुके हैं। कहा कि सपा सरकार में पूरे उत्तर प्रदेश के साथ साथ जनपद का सर्वांगीण विकास हुआ है। जिसका जीता जागता उदाहरण जनेश्वर मिश्र सेतु, ट्रामा सेंटर, विश्वविद्यालय, स्पोर्ट्स कॉलेज, शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय आदि है। इन बड़े कार्यो के सापेक्ष भाजपा सरकार में बलिया में क्या कार्य हुआ है ? मंत्री जी इसके बारे में बताएं। कहा कि इस बार पूरे प्रदेश की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। 2022 में उत्तर प्रदेश में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...