देश की सबसे अधिक सदस्यों वाली पार्टी है भाजपा: अश्विनी सिंह

बलिया रेलवे स्टेशन पर पर लगाया गया सदस्यता अभियान कैंप 
बलिया। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की नगर मंडल की अगुवाई में जिला अध्यक्ष अश्विनी सिंह के निर्देशानुसार शुक्रवार को बलिया रेलवे स्टेशन पर पर सदस्यता अभियान कैंप लगाया गया। लोगों को पार्टी से जोड़ कर सदस्यता दिलाई गयी। यह अभियान 20 नवम्बर तक चलेगा।

मुख्य अतिथि जिला महामंत्री प्रशांत श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे अधिक सदस्यों वाली पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर विकास हो रहा है। देश ही नहीं विदेशों में भी भारत की छवि एक मजबूत देश के रूप में उभर रही है। इससे प्रभावित होकर देश का प्रत्येक नागरिक पार्टी से जुड़ रहा है।  जिला उपाध्यक्ष- अभिषेक सिंह सूरज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर देश के सभी वर्ग के लोग भाजपा की सदस्यता ले रहे है। 
भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान का कैंप नगर के प्रमुख स्थानों पर लग रहा है। जिसमें अधिक से अधिक लोगों को आनलाइन सदस्य बनाया जा रहा है जो 20 नवंबर तक चलेगा। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर- घर सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष -कुंवर पूर्णेन्दु सिंह, जिला मंत्री - अभिषेक सिंह राफेल, जिला कोषाध्यक्ष-  विकेश सिंह राठौर, नगर अध्यक्ष -अनुज श्रीवास्तव, नगर महामंत्री - नितेश सिंह जारविस, नगर कार्यसमिति सदस्य- मनीष कुमार, नगर उपाध्यक्ष- शिवांश जयसवाल, शक्ति सिंह, नगर मंत्री-  प्रदीप रस्तोगी, हनुमानगंज मंडल अध्यक्ष- अमित सिंह, हनुमानगंज मंडल महामंत्री - विशेष सिंह रिशु व अन्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन