आजीवन शिक्षक समुदाय की लड़ाई लड़ते रहे स्व लल्लन पाण्डेय

पंद्रहवीं पुण्यतिथि पर याद किए गए शिक्षक नेता स्व लल्लन पाण्डेय
बलिया। माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष रहे स्व लल्लन पाण्डेय की पंद्रहवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को जिला पंचायत कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ।

इसमें वक्ताओं ने कहा कि स्व लल्लन पाण्डेय आजीवन शिक्षक समुदाय की लड़ाई लड़ते रहे। 
प्रधानाचार्य डा. छितेश्वरनाथ नाथ मिश्र ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षक हितों से कभी समझौता नहीं किया। कहा कि लल्लन पाण्डेय शिक्षा को गरीबी दूर करने का हथियार मानते थे। वे आदर्श शिक्षक के रूप में विख्यात थे। इस अवसर पर कर्मचारी नेता वेदप्रकाश पांडेय, अशोक केशरी, संतोष कुमार दीक्षित, पंकज राय, अनिल चौबे, रजनीशधर दूबे, कमलेश तिवारी आदि थे। स्व लल्लन पांडेय के अनुज शिक्षक नेता सुशील कुमार पांडेय कान्हजी ने आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी