पंचतत्व में विलीन कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शिवप्रताप ओझा

विगत कुछ समय से लिवर कैंसर से जूझ रहे थे
बलिया। कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व दुबेछपरा महाविद्यालय के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष शिवप्रताप ओझा पंचतत्व में विलीन हो गए। शिवप्रताप ओझा पिछले दो महीने से लिवर कैंसर के वजह से एम्स और बीएचयू में अपना इलाज करा रहे थे। 
छात्र संघ के अध्यक्ष रहने के साथ साथ कांग्रेस पार्टी के मजबूत स्तम्भों में से एक अपने तीनो भाइयों में सबसे छोटे शिवप्रताप ओझा का जीवन सामाजिकता में ही गुजरा। उनके निधन से कांग्रेस परिवार काफी शोकाकुल है। बुधवार की सुबह वाराणसी में जब उनके मृत होने की सूचना मिली कांग्रेस के सभी सदस्य उनके गाँव भरसौता उनके अंतिम दर्शन को जुटे रहे। दोपहर में उनका शव उनके गांव आया। जहाँ सैकड़ों की संख्या में उन्हें पुष्पांजली अर्पित कर गंगापुर घाट पर मुखाग्नि दी गई। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सचिदानन्द तिवारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख उमाशंकर पाठक, मुन्ना उपाध्याय, राजनारायण उपाध्याय, संतोष चौबे, रामेश्वर तिवारी, सिद्धनाथ तिवारी, अशोक मिश्रा, सीबी मिश्रा, धनजी, गिरिशकान्त गांधी, रूपेश चौबे, सागर सिंह राहुल,विवेक ओझा आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन