मतदाता साक्षरता क्लब के सदस्यों को किया गया जागरूक


टीडी कालेज के सभागार में मतदाता जागरूकता अभियान का हुआ शुभारम्भ
बलिया। स्वीप योजना के अंतर्गत जिला प्रशासन बलिया द्वारा पूर्व निर्धारित कार्य योजना के अनुसार गुरुवार को श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया गया।महाविद्यालय के डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मतदाता साक्षरता क्लब के सदस्यों को जागरूक किया गया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ  महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ओपी सिंह एवं मुख्य अतिथि डॉ इफ्तिखार खान एवं नेहरु युवा केंद्र के समन्वयक अतुल शर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जागरूकता सत्र में डॉ इफ्तिखार खान ने क्लब के सदस्यों को मतदाता सूची से लेकर मतदान करने तक की प्रक्रिया पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला। अतुल शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि मतदान आपका अधिकार है, अतः इसका प्रयोग अवश्य करें। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ साहेब दुबे ने युवाओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने को प्रेरित किया। अन्य वक्ता समाजशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ रामनरेश यादव एवं शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष डॉ ब्रजेश सिंह ने अपने संबोधन में युवाओं से अपील किया कि लोकतंत्र को मजबूत करने में वे अपनी भूमिका का निर्वहन करें। राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविका शिवानी मिश्र ने कविता पाठ के माध्यम से लोगो को जागरूक किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में महाविद्यालय परिसर में एक मतदाता हेल्पडेस्क की स्थापना की गयी। जिसका उद्घाटन स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ अनिल कुमार द्वारा किया गया। 

यह हेल्पडेस्क मतदाता की समस्याओं के निदान हेतु कार्य करेगा। डॉ विवेक सिंह को इसका इन्चार्ज बनाया गया है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मतदाता साक्षरता क्लब के संयोजक एवं सदस्यों ने भाग लिया। मतदाता जागरूकता फोरम के नोडल अधिकारी डॉ मुनेन्द्र पाल ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का धन्यवाद् ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ अनिल कुमार ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन