नुकसान का आकलन करा पीड़ितों को मुआवजा दे सरकार: रामगोविंद

सुरहा में जलभराव के कारण हुए नुकसान का नेता प्रतिपक्ष ने लिया जायजा
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता रामगोविन्द चौधरी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के शिवपुर, सूर्यपुरा, देलहुआ और मैरिटार आदि गांवों में जाकर सुरहा में जलभराव के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया। साथ ही जल भराव से किसानों के फसल बर्बादी भी देखी। सुरहा के माध्यम से अपना पेट पालने वाले गरीबो का भी हाल जाना। साथ ही इन गांवों में जनचौपाल को संबोधित भी किया।
जनचौपाल में नेता प्रतिपक्ष  रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि सुरहा के जलभराव के समस्या से निजात हेतु मेरे द्वारा विधान सभा भी प्रश्न किया गया। लेकिन दुर्भाग्य की सरकार का इस पर कोई भी जबाब नही आया।  मैं सरकार से पुनः मांग करता हु कि जलभराव से पीड़ित लोगों के नुकसान का सरकार आकलन कराए और उसका मुआवजा तत्काल दे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 2022 में जब सपा की सरकार बनेगी तो सुरहा के किनारे बसे लोगो की महापंचायत बुलाकर सुरहा के सम्बंध में राय लिया जाएगा और तब उस पर ठोस कार्य किया जाएगा।

इस दौरान हरेन्द्र सिंह, बेरुरबारी प्रमुख भोला सिंह, रविन्द्र सिंह, अशोक यादव, छोटक राजभर, लल्लन बैशाखी, मण्डलु सिंह, ब्रिजनन्द साहनी, विजय साहनी, गुड्डू चौहान, सुभम सिंह, मंटु बाबा, विनय गोंड़, हरेन्द्र सिंह, जेपी यादव, विश्वजीत सिंह, बसंत राजभर आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन