Monday, August 9, 2021

अन्तर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर घोषित किया जाय राष्ट्रीय अवकाश

मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस, राष्ट्रपति को भेजा मांग प्रपत्र
बलिया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वावधान में 9 अगस्त सोमवार को अन्तर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस कलेक्ट्रेट मॉडल तहसील पर मनाया गया। तत्पश्चात् जुलुस के शक्ल में विश्व आदिवासी दिवस जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुॅचकर महामहिम राष्ट्रपति जी को सम्बोधित 9 सूत्रीय मांग-पत्र  जिलाधिकारी के प्रतिनिधि तहसीलदार गुलाब चन्द्रा जी को सौपें। 

प्रमुख मांगो में 9 अगस्त अन्तर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाय, 9 अगस्त अन्तर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस को सरकारी तौर पर मनाया जाय, बलिया जिले में निवास करने वाले गोंड, खरवार को सुगमतापूर्वक अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण-पत्र जारी किया जाय, वर्षो से पूर्वजों के जमाने से जो अनुसूचित जनजाति के गोंड, खरवार जिस भूमि पर बसे हैं, उस भूमि पर उनका नाम दर्ज किया जाय। भूमिहीन जनजाति गोंड, खरवार को बसने हेतु आवासीय पट्टा तथा कृषि हेतु, कृषि पट्टा दिया जाय। बलिया जिले में आदिवासी (जनजाति) छात्रावास का निर्माण किया जाय। आवास विहिन जनजाति गोंड, खरवार को सरकारी आवास उपलब्ध कराया जाय। अनुसूचित जनजाति गोंड, खरवार का उत्पीड़न करने वालों पर एक्ट के तहत कार्यवाही की जाय। आदिवासी (जनजाति) हेतु जल, जंगल, जमीन का प्राकृतिक अधिकार संरक्षित व सुनिश्चित किया जाय की मांग की गयी। 

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के बतौर  सम्बोधित करते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरविन्द गोंडवाना ने कहा कि संयुक्त राष्ट्रसंघ द्वारा दुनिया के आदिवासियों की सभ्यता संस्कृति तथा जल जंगल जमीन की प्राकृतिक संवैधानिक अधिकारों को संरक्षित व संर्वधित करने के लिए 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के रूप में घोषित किया गया है जिसे दुनिया भर के आदिवासी महोत्सव के रूप में मनाते है। कार्यक्रम को प्रदेश महासचिव गोपाल जी खरवार, दादा अलगू गांड, जिला पंचायत सदस्य उपेन्द्र गोंड, अजय कुमार खरवार, रामपाल खरवार, दुर्गविजय खरवार, सुदेश शाह, सुरेश शाह, रमाकान्त गोंड, रामायण गोंड, रामचन्दर गोंड, बच्चा लाल गोंड, उमेश गोंड, सुशील गोंड, विश्वेश्वर गोंड, डॉ0 सुचित गोंड, गौरव गोंड, दीलिप गोंड, शिवशंकर खरवार, अशोक गोंड, विजय शंकर गोंड, तारकेश्वर गोंड, रामसेवक खरवार, अरविन्द गोंड प्रमुख रूप से रहे। आदिवासी दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड तथा संचालन जिला सचिव परशुराम खरवार ने किया।

No comments:

Post a Comment

मनाई गई हनुमान जयंती एवं बैसाखी त्यौहार

सेवा सदन स्कूल कथरिया में हुआ आयोजन नरही (बलिया)। सेवा सदन स्कूल कथरिया, बलिया में हनुमान जयंती और बैसाखी का आयोजन 12 अप्रैल को ...