ईओ सहतवार को मिला नगर पंचायत नगरा का अतिरिक्त प्रभार

रामबदन यादव ने ईओ नपं नगरा का ग्रहण किया कार्यभार
नगरा (बलिया)। नगर पंचायत नगरा में पिछले एक सप्ताह से ऊपर अधिशासी अधिकारी का पद खाली था जो आज रामबदन यादव कार्य भार ग्रहण किए है।
 
उल्लेखनीय है कि रामबदन यादव वर्तमान में नगर पंचायत सहतवार में तैनात हैं। अधिशासी ‌अधिकारी सहतवार के पद के साथ ही साथ गुरुवार को नगरा में‌ अतिरिक्त चार्ज ग्रहण करने के बाद श्री यादव ने कहा कि नगर पंचायत नगरा का अधुरे कार्य को शीघ्र ही पुरा किया जाएगा। एक विशेष बातचीत में उन्होंने शासन के मंशा के अनुरुप अपने कार्य की प्राथमिकता देते हुए कहा कि नगर पंचायत के अंतर्गत कोई भी नागरिक का कार्य हो तो कार्यलय में संपर्क करे ताकि समय से पहले उन कार्यों को पूरा किया जा सकेगा। इस मौके पर नगर पंचायत के बरिस्ट लिपिक अताउल्लाह, जनपद के बरिस्ट समाज सेवी हरे राम उपाध्याय, कामता यादव शास्त्री, देनारायण प्रजापति देवा भाई, लालबहादुर यादव प्रेम प्रकाश चौधरी उर्फ बहुगुडणा, उमा चौरसिया सहित कार्यलय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: देवनारायण प्रजापति

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन