एसआई राम विलास यादव का आकस्मिक निधन

तबीयत खराब होने पर बीएचयू में कराया गया था भर्ती
नगरा(बलिया)। स्थानीय थाने में तैनात रहे एसआई राम विलास यादव की बीएचयू में उपचार के दौरान मंगलवार की रात को निधन हो गया। वे 48 वर्ष के थे तथा वर्तमान में ज्ञानवापी वाराणसी में डयूटी में तैनात थे। उनके निधन की खबर फैलते ही पुलिस महकमे में शोक छा गया।

एसआई राम विलास यादव नगरा थाने में तैनात थे। जनवरी में उनकी ड्यूटी ज्ञानवापी सुरक्षा में लगा दी गई। दो जनवरी को नगरा थाने से उनकी रवानगी हो गई। तब से वे ज्ञानवापी डयूटी में ही थे। तीन दिन पहले अचानक उनकी तबियत खराब हो गई तो उन्हें बी एच यू में उपचार हेतु भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार की रात उनकी मौत हो गई। वे मूल रूप से वाराणसी के सिर गोवर्धन के रहने वाले थे।

रिपोर्ट: देव नारायण प्रजापति

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन