उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

ओझवलिया बाजार में फहराया गया राष्ट्रीय झंडा तिरंगा
दुबहर (बलिया)। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर रविवार को ओझवलिया बाजार में बाढ़ की विभीषिका एवं त्रासदी के बावजूद बड़े ही धूमधाम, उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

श्री महासरस्वती पूजन समारोह विक्टर क्लब ओझवलिया बाजार के तत्वावधान में बाढ़ के पानी के बीच आयोजित कार्यक्रम में सभी देशभक्त सदस्यों के साथ कमेटी के अध्यक्ष एवं वर्तमान बीडीसी विवेक राय पिंटू ने राष्ट्रभक्ति से ओत- प्रोत भारत माता की जय का उद्घोष कर हिंदुस्तान की आन- बान- शान राष्ट्रीय झंडा तिरंगा को फहराया। इसके बाद सभी सदस्यों ने राष्ट्रगान गाकर झंडे को सलामी दी। तत्पश्चात बच्चों में मिष्ठान का वितरण किया गया। इस अवसर पर विक्टर क्लब के उपाध्यक्ष अक्षय कुमार, उपाध्यक्ष रजत विराट गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य मुन्ना गुप्ता, कोषाध्यक्ष विक्की गुप्ता, अरविंद गुप्ता, विनोद गुप्ता, पृथ्वीनाथ वर्मा, रितेश सोनी, सोनू दुबे, राजा गुप्ता सहित सैकड़ों लोग व बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी स्मारक समिति ओझवलिया के प्रबंधक सुशील कुमार दुबे ने किया।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन