Wednesday, July 14, 2021

पत्नी ही निकली पति की हत्या की कातिल

प्रेमी के साथ मिल सोते समय पति पर केरोसिन डाल लगा दी थी आग
चंडीगढ़। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में पुलिस ने एक युवक के कत्ल के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के इस सनसनीखेज मामले में मृतक की पत्नी को ही गिरफ्तार किया है।प्रेमी संग मिल पति को जिंदा जलाकर मार देने की आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

गत 13 जुलाई को अमित नाम के एक व्यक्ति ने तिगांव थाने को सूचना दी कि उनके छोटे भाई की शादी उसकी साली के साथ हुई थी। उसका छोटा भाई पत्नी के साथ अलग मकान में रहता है। 3 जुलाई को छोटे भाई की पत्नी ने फोन पर घबराते हुए बताया कि सुमित ने शरीर पर तेल छिड़क कर आग लगा ली है। इससे जलने के कारण उनकी मृत्यु हो गई है। इसके बाद परिजन मृतक के घर पहुंचे और उसका दाह संस्कार कर दिया था। परिजनों ने जब सुमित की पत्नी से उसके आत्मदाह का कारण पूछा तो उसने संदेहास्पद जवाब दिया। संदेह होने पर उन्होंने इसकी शिकायत तिगांव थाने में की। पुलिस ने सुमित के घर के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू की तो पूरा मामला स्पष्ट हो गया। 

प्रेमी के साथ मिल सोते समय पति पर केरोसिन डाल लगा दी आग
पत्नी ने मृत्यु वाले दिन एक व्यक्ति से बोतल में केरोसिन मंगाया था और प्रेमी संदीप के साथ मिल बेडरूम में सोते समय पति सुमित के शरीर पर तेल छिड़क कर आग लगा दी थी। इसके बाद बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर कुंडी लगा दी थी। इससे जलने से सुमित की मौत हो गई थी। आरोपी संदीप गुरुग्राम के सोहना का रहने वाला है, जो मृतक का फुफेरा भाई है।

शादी के कुछ दिन बाद ही संदीप का मृतक की पत्नी से हो गया था संबंध
सुमित की शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी पत्नी से इसके संबंध हो गए थे। दोनों मोबाइल पर घंटों बात किया करते थे। इसको लेकर सुमित का पत्नी के साथ कई बार झगड़ा भी हो जाता था। उसकी पत्नी बार-बार सुमित को समय आने पर सबक सिखाने की धमकी देती थी। लेकिन सुमित का गुस्सा ठंडा होने के बाद वह पत्नी से सामान्य व्यवहार करने लगता था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में घटना की पुष्टि होते ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने पूछताछ में बताया कि पति सुमित उसे मारता-पीटता था। इसलिए वह उसके फुफेरे भाई संदीप के साथ घर बसाना चाहती थी। लेकिन सुमित उसे तलाक देने को तैयार नहीं था इस कारण उसने अपने प्रेमी के साथ मिल सुमित को अपने रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या का षड्यंत्र रचा।

पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया। जबकि आरोपी संदीप की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...