सपा की सरकार बनाने में युवजन सभा की होगी अहम भूमिका: रॉबिन सिंह


संगठन विस्तार सुरक्षा कार्यक्रम के तहत हुई सयुस की बैठक
बलिया। समाजवादी युवजन सभा संगठन विस्तार सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सपा कार्यालय पर युवजन सभा बलिया के पदाधिकारियों की बैठक जिला अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें संगठन को गतिशील बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष रॉबिन सिंह यादव ने कहा कि किसी भी संगठन को चलाने के लिए अनुशासन की नितांत आवश्यकता होती है। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने में युवजन सभा के पदाधिकारियों की अहम भूमिका होगी। कहा कि सपा सरकार में प्रदेश के समस्त नौजवानों का बहुमुखी विकास हुआ। देश और प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, महंगाई पर चुटकी लेते हुए कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है तब से प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई बढ़ गई हैं। कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए जाति धर्म की राजनीति कर रही हैं।

इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव द्वय पंकज राजभर, धनजी यादव, सेराज  खान, अरुण शर्मा, मंटू बाबा, मनीष पांडे धनु , अमित शाह, अमित राय, गोविंद यादव, संदीप त्यागी, ओमप्रकाश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। संचालन नितेश पाठक ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन