Thursday, July 15, 2021

चुनाव में धांधली से लोकतंत्र की हत्या के विरोध में बलिया में सपाइयों ने किया प्रदर्शन

महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित 15 सूत्री ज्ञापन एसडीएम बलिया  को सौंपा
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार 15 जुलाई गुरुवार को ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में भाजपा सरकार द्वारा की गई धांधली से लोकतंत्र की हत्या के विरोध में जनपद के सभी तहसील मुख्यालयों पर समाजवादी पार्टी के लोगो द्वारा  प्रदर्शन किया गया और  महामहिम राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन दिया गया।
इसी क्रम में बलिया तहसील क्षेत्र के बलिया नगर विधानसभा एवं फेफना विधान सभा क्षेत्र के समाजवादियों द्वारा पार्टी के जिला कार्यालय से चल के हजारों की संख्या में अम्बेडकर संस्थान पर डा. साहब भीम राव अम्बेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण कर सदर तहसील पर पहुचे जहां जोरदार प्रदर्शन किया गया और सरकार विरोधी नारे लगाए गए।पत्रक में वरिष्ठ समाजवादी नेता उत्तर प्रदेश विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय के साथ उनके गृह जनपद में ब्लाक प्रमुख चुनाव के नामांकन के समय सत्ता संरक्षित लोगो द्वारा किये गए अभद्रता का उल्लेख करते हुए कहा गया कि यह घटना ही पंचायत चुनाव की निष्पक्षता और स्वतंत्रता दर्शाने के लिए काफी है। ज्ञापन में बढ़ती मंहगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, नौजवानों की बेरोजगारी, किसानों के ऊपर थोपे जा रहे काला कृषि कानून, महिलाओं से दुव्र्यवहार, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस लगाने और भाजपा द्वारा सत्ता के दुरूपयोग के साथ ही स्थानीय समस्याओं पर भी श्री महामहिम का ध्यान आकर्षित किया गया।  बलिया तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव एवं विधान सभा अध्यक्ष द्वय अजय यादव और दिनेश यादव ने किया।प्रदर्शन के उपरांत महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित को सम्बोधित 15 सूत्री ज्ञापन उप जिलाधिकारी बलिया को सौपा।   
     
ज्ञापन के माध्यम से महामहिम से समाजवादी पार्टी ने मांग किया कि उत्तर प्रदेश में जहाँ- जहाँ जिला पंचायत अध्यक्ष एव ब्लाक प्रमुख चुनाव में जबरिया पर्चा नही भरने दिया गया वहाँ पुनः नामांकन करा कर चुनाव कराया जाय जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया की रक्षा हो सके। उक्त जानकारी सपा के जिला  प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" देते हुए बताया कि इस अवसर पर सर्वश्री नारद राय, श्रीमती मंजू सिंह, संग्राम सिंह यादव, व्यास जी गोंड़, डा. विश्राम यादव, लक्षमण गुप्ता, संजय उपाध्याय, मिठाई लाल भारती, राजन कनौजिया, जमाल आलम, बंशीधर यादव, अकमल नईम खा, साथी रामजी गुप्ता, बरमेश्वर प्रधान, अजीत मिश्र, अनिल राय, शशिकान्त चतुर्वेदी, कामेश्वर सिंह, अजय शंकर यादव, पूना सिंह, विकेश सिंह सोनू, आशुतोष ओझा, रोहीत चौबे, धनंजय सिंह विसेन, मिथिलेश सिंह, राजेश गोंड़, रविन्द्र नाथ यादव, परवेज़ रौशन, बीर लाल यादव, मिंटू खा, जलालुदीन जे. डी., प्रभुनाथ पहलवान, बलिराम जी गुप्ता, शकील लोहिया, बृजेश मिश्र मंटु, श्रीकांत गिरी, जयपाल यादव, राकेश यादव, नितेष पाठक, अमित राय, देव कुमार चौबे, सतेंद्र यादव, अनिल तिवारी, दिग्विजय कुमार, भीम चौधरी, मकसूद, सगीर खा, मनोज ठाकुर, राज साहनी, रजी नईम, मोहित चौधरी, प्रियांशु तिवारी आदि सम्मलित रहे।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...