ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मतदान एवं मतगणना दस जुलाई को

नाम निर्देशन 08 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक
बलिया। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) अदिति सिंह ने बताया कि जनपद के ब्लॉक प्रमुख क्षेत्र पंचायत के पदों, जो मा0 न्यायालय के स्थगन आदेश से बाधित न हो, पर सामान्य निर्वाचन को निम्न समय सारणी के अनुसार करायी जाएगी। 

इसमें नाम निर्देशन 08 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की सवीक्षा 08 जुलाई को अपरान्ह 03 बजे से कार्य की समाप्ति तक, उम्मीदवारी वापस लेना 09 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक, मतदान 10 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक एवं मतगणना 10 जुलाई को अपरान्ह 03 बजे से कार्य समाप्ति तक होगा। 

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी