सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की भर्ती हेतु विकास खण्डों में लगेगा शिविर

विकास खण्ड बांसडीह में शिविर 16 जुलाई एवं पंदह में 17 जुलाई को
बलिया। जनपद के सभी विकास खण्ड मुख्यालयो में एसआईएस इंडिया लि0 लखनऊ के तत्वावधान में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन किया गया है। एसआईएस इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है। इस शिविर में सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की नियुक्ति की जायेगी। 

जिला मजिस्ट्रेट अदिति सिंह ने बताया कि सभी विकास खण्ड मुख्यालयों पर तिथिवार द्वारा शिविर का आयोजन निर्धारित किया गया है। जिसमें विकास खण्ड बांसडीह में 16 जुलाई को, पंदह में 17 जुलाई को, बलेहरी में 20 जुलाई को, रसड़ा में 21 जुलाई को, बेरुआरबारी में 22 जुलाई को, रेवती में 23 जुलाई को, चिलकहर में 26 जुलाई को, सीयर में 27 जुलाई को, दुबहर में 28 जुलाई को, सोहाव में 29 जुलाई को,  गड़वार में 30 जुलाई को, बैरिया में 02 अगस्त को, हनुमानगंज में 03 जुलाई को, मनियर में 04 अगस्त को, नगरा में 05 अगस्त को, नवानगर में 06 अगस्त एवं  मुरली छपरा में 07 अगस्त को इन तिथियो में भर्ती शिविर का आयोजन किया गया है। किसी ब्लॉक के अभ्यर्थी किसी भी ब्लॉक में भर्ती देख सकते हैं। इन शिविरो के सफल आयोजन के लिए सभी खण्ड विकास अधिकारियो को निर्देशित किया गया है कि वे आपेक्षित सहयोग प्रदान करेंगे तथा भर्ती अधिकारी करूणाकर त्रिपाठी द्वारा आयोजन को लेकर अपेक्षाओ के अनुरूप अपना सहयोगात्मक योगदान देंगे। 

भर्ती अधिकारी करूणाकर त्रिपाठी  ने बताया कि सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 168 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 21 से 37 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम, योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। उन्होंने इच्छुक बेरोजगार युवको को उक्त निर्धारित तिथिया अपनी सुविधानुसार संबंधित ब्लाको में निर्धारित शिविर में भर्ती हेतु प्रतिभाग कर सकते है जिसमें चयनित अभ्यर्थियो का पंजीकरण करने के लिए 350 रू0 जमा करना होगा। 

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन