पैसो के लिए बेटा ही बन गया ब्लैकमेलर

मां का अश्लील वीडियो बनाकर ऐंठे दो लाख रुपए

और रुपए नहीं मिले तो कर दिया वायरल; केस दर्ज
चंड़ीगढ़। हरियाणा के हिसार जिले में एक महिला के साथ ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोप किसी और पर नहीं, बल्कि उसके अपने बेटे पर है। बताया जाता है कि युवक ने अपनी मां को एक अन्य व्यक्ति के साथ देखा और फिर उन दोनों का आपत्ति जनक हालत में वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने पैसे ऐंठने शुरू कर दिए। 

आरोप है कि पिछले कुछ समय में वह 2 लाख रुपए ले चुका है और अब नहीं मिले तो मां के आपत्ति जनक वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।अगोहा पुलिस को दी शिकायत में इलाके के एक गांव की महिला ने बताया कि उसका पति अक्सर बीमार रहता है। घर की आर्थिक हालत खराब है और बेटा शराबी किस्म का है। ऐसे में घर चलाने के लिए वह खुद पड़ोसी के खेत में काम करती है। वहां एक दिन उसके बेटे ने खेत मालिक के साथ उसका आपत्ति जनक वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर नशे के लिए पैसे ऐंठने लग गया।

शिकायतकर्ता महिला का कहना है कि बीते कुछ महीने में वह दो लाख रुपए दे चुकी है। अब जब उसने पैसे देने से मना कर दिया तो उसके बेटे ने अश्लील वीडियो व्हाट्सऐप के कई ग्रुप में भेज दिया। अग्रोहा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन