Friday, July 16, 2021

विद्यालय की स्थापना हेतु हुआ भूमिपूजन


परिसर को हरा भरा बनाने हेतु किया गया पौधरोपण
बलिया। मुखन सिंह स्मृति सेवा संस्थान बाबूबेल, हल्दी के तत्वावधान में शुक्रवार को विद्यालय के स्थापना हेतु बाबूबेल में भूमिपूजन हुआ। इस मौके पर परिसर में छात्र सहायता समिति के सहयोग से पौधरोपण किया गया। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पटना हाई कोर्ट के पूर्व जज मान्धाता सिंह द्वारा परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवन के अहम अंग है। इनके संरक्षण से ही हमारा जीवन सुरक्षित रह सकेगा। हम सभी को  अपने घर या आस पास पौधरोपण अवश्य ही करना चाहिए। इस मौके पर द्वारिका सिंह ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से बचाव एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है। वही छात्र सहायता समिति के अध्यक्ष सर्वदमन कुमार जायसवाल ने कहा कि समिति द्वारा जनपद के प्रत्येक क्षेत्र में पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। समिति का पौधरोपण का अभियान निरंतर जारी रहेगा। 

 कार्यक्रम में मुख्य रूप से द्वारिका सिंह, इंद्रदेव सिंह, मान्धाता सिंह, हरेंद्र सिंह, विद्याशंकर सिंह, हरिवंश सिंह, शंकर सिंह, अखिलेश सिंह उर्फ बबलू सिंह, डॉ मनोज सिंह, सतीश सिंह, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखन सिंह स्मृति सेवा संस्थान के अध्यक्ष बृजेश सिंह एवं संचालन छात्र सहायता समिति के अध्यक्ष सर्वदमन कुमार जायसवाल ने किया।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...