जनपद के सभी तहसील मुख्यालयों पर सपा 15 जुलाई को करेंगी प्रदर्शन

ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में धांधली को लेकर देंगे राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार  दिनांक 15 जुलाई दिन गुरुवार को ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में भाजपा सरकार द्वारा की गई धांधली से लोकतंत्र की हत्या के विरोध में जनपद के सभी तहसील मुख्यालयों पर समाजवादी पार्टी के लोग प्रदर्शन कर राज्यपाल महामहिम के नाम सम्बोधित ज्ञापन देंगे।

ज्ञापन में बढ़ती मंहगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, नौजवानों की बेरोजगारी, किसानों के ऊपर थोपे जा रहे काला कृषि कानून, महिलाओं से दुव्र्यवहार, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस लगाने और भाजपा द्वारा सत्ता के दुरूपयोग के साथ ही स्थानीय समस्याओं पर भी श्री राज्यपाल का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। उक्त जानकारी सपा के जिला जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव एवं प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" देते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता,कार्यकर्ता व क्षेत्र पंचायत के सदस्य, जिला पंचायत, ग्राम पंचायत के अध्यक्ष/ सदस्य इस प्रदर्शन में भाग लेंगे। तहसील मुख्यालयों पर होने वाले प्रदर्शन में विधान सभा संगठन के पदाधिकारी/कार्यकर्ता, ब्लाक संगठन, सेक्टर संगठन, बूथ संगठन के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता, सम्बन्धित ब्लाक के जिला संगठन/फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता भी अपने- अपने तहसीलों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रदर्शन के उपरांत राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन देंगे।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन