Sunday, June 20, 2021

पांच बच्चों की मां का बैंक के गार्ड पर आया दिल

घर छोड़कर गार्ड के साथ हुई फरार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पांच बच्चों की मां अपने प्रेमी बैंक के गार्ड के साथ फरार हो गई। ऐसे में बिना पत्नी और बच्चों के पति मारा- मारा फिर रहा है।

मामला महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पांच बच्चों की मां प्रेमी संग फरार हो गई। प्रेमी एक बैंक का गार्ड है। पत्नी के फरार होने के बाद पति बच्चों को लेकर परेशान है। जानकारी के अनुसार बैंक में तैनात गार्ड का महिला से प्रेम बैंक में आने- जाने के दौरान हो गया। दोनों के बीच करीब दो साल से संबंध है। महिला का पति मुंबई में नौकरी करता है। वह घर पर बच्चों के साथ रहती थी।

पति जब मुंबई से खाते में रकम भेजता था तो महिला बैंक में उसे निकालने जाती थी। इस बीच उसका संबंध बैंक के गार्ड से हो गया। पांच दिन पहले महिला प्रेमी गार्ड के साथ फरार हो गई। पति ने पहले किसी को कुछ बताया नहीं, लेकिन धीरे- धीरे इस बात की चर्चा शुरू हो गई। इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...