Sunday, June 20, 2021

अवैध मादक पदार्थ के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

कब्जे से दो पैकेट में कुल-31.21 ग्राम स्मैक ह्या बरामद
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में अवैध रूप से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सुखपुरा पुलिस को मिली सफलता मिली है। थाना सुखपुरा  पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार करने  में सफल रही। वही उनके कब्जे से दो अलग -अलग पैकेट में 14.34 ग्राम व 16.87 ग्राम कुल-31.21 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।
             
जानकारी के अनुसार रविवार को प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा गगन राज  सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 विजय नारायण राय मय फोर्स द्वारा अभियुक्त 1. मनोज सिंह उर्फ लाल बाबू सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी सुखपुरा थाना सुखपुरा जनपद बलिया तथा 2. रणजीत सिंह उर्फ पृथ्वी सिंह पुत्र मनोज सिंह उर्फ लाल बाबू निवासी सुखपुरा थाना सुखपुरा जनपद बलिया को डीह बाबा स्थान बहद ग्राम सुखपुरा के पास से समय करीब 08.45 बजे दो अलग अलग पैकट में कुल 31.21 ग्राम अवैध स्मैक  के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सुखपुरा पर (1) मु0अ0सं0- 95/2021 धारा 8/21 NDPS ACT (2). मु0अ0सं0-96/21 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया गया।

पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0- 95/2021 धारा 8/21 NDPS ACT थाना सुखपुरा बलिया
2. मु0अ0सं0- 96/2021 धारा 8/21 NDPS ACT थाना सुखपुरा बलिया

गिरफ्तार अभियुक्त
1. मनोज सिंह उर्फ लाल बाबू सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी सुखपुरा थाना सुखपुरा जनपद बलिया
2. रणजीत सिंह उर्फ पृथ्वी सिंह पुत्र मनोज सिंह उर्फ लाल बाबू निवासी सुखपुरा थाना सुखपुरा जनपद बलिया

बरामदगी
1. 31.21 ग्राम अवैध स्मैक

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का नाम
1. उ0नि0 विजय नारायण राय थाना सुखपुरा बलिया मय फोर्स।

No comments:

Post a Comment

मनाई गई हनुमान जयंती एवं बैसाखी त्यौहार

सेवा सदन स्कूल कथरिया में हुआ आयोजन नरही (बलिया)। सेवा सदन स्कूल कथरिया, बलिया में हनुमान जयंती और बैसाखी का आयोजन 12 अप्रैल को ...